32.1 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeअन्य राज्यसवालों के घेरे में हरियाणा पुलिस: एएसआई संदीप की मौत से सिस्टम...

सवालों के घेरे में हरियाणा पुलिस: एएसआई संदीप की मौत से सिस्टम पर सबसे बड़ा सवाल, सच्चाई कौन छिपा रहा है?

Date:

हरियाणा में एएसआई संदीप कुमार की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलकर इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर आईपीएस वाई पूरन कुमार सच में भ्रष्टाचार में लिप्त थे तो संदीप को उनके सुसाइड के बाद खुशी होती न कि खुद ऐसा कदम उठाते।

उन्होंने बातचीत में कहा कि यह हादसा किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है। उदित राज ने राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर पर भी करोड़ों की आय का आरोप लगाया और जांच की मांग की। उनका कहना था कि जब सिस्टम में बैठे कुछ लोग सीधे आदेश देने लगते हैं, तब मासूम अधिकारी फंस जाते हैं।

सरकार पर जातिगत राजनीति का आरोप

उदित राज ने सरकार पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले को ‘जाट बनाम दलित’ का रंग देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने के बजाय इसे राजनीतिक मोड़ दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर शत्रुजीत कपूर की संपत्ति की जांच हो जाए तो बहुत कुछ साफ हो सकता है। उदित राज का दावा है कि कपूर के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और हर महीने भारी रेंट इनकम होती है। उनका आरोप है कि जब जांच एजेंसियां सत्ताधारी दल के प्रभाव में हों तो सच्चाई दबा दी जाती है।

दूसरी तरफ, एएसआई संदीप कुमार ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो और एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इनमें उन्होंने भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पुलिस फिलहाल इन दोनों की सत्यता की जांच कर रही है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश