28.3 C
Indore
Monday, August 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव रिजल्ट LIVE: कांग्रेस जीत के करीब, 11वें राउंड तक भाजपा...

दतिया उपचुनाव रिजल्ट LIVE: कांग्रेस जीत के करीब, 11वें राउंड तक भाजपा 12 हजार से अधिक वोटों से पीछे

Date:

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर मजबूत बढ़त बना ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार 12,221 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब मतगणना के केवल चार राउंड शेष हैं और कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस सीट पर 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतगणना केंद्र के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस ने इस उपचुनाव में घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया है। आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Datia By Election Result 2026 LIVE Updates

11वां राउंड:
11वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 12,221 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। अब केवल चार राउंड की गिनती बाकी है।

10वां राउंड:
10वें राउंड के बाद घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली थी। उन्हें 50,307 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 39,396 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस चरण में कांग्रेस की बढ़त 10,911 वोट थी।

9वां राउंड:
9वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी से 8,420 वोट आगे चल रहे थे।

क्यों हुआ दतिया में उपचुनाव?

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई।

राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को करीब 7,700 वोटों से हराया था। हालांकि इस बार भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया।

अब सभी की निगाहें मतगणना के अंतिम चार राउंड पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस अपनी बढ़त बरकरार रखती है या भाजपा वापसी कर पाती है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश