25.1 C
Indore
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस युवा की जन अधिकार न्याय यात्रा देपालपुर में निकली, सैकड़ों की...

कांग्रेस युवा की जन अधिकार न्याय यात्रा देपालपुर में निकली, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

Date:

देपालपुर नगर में युवक कांग्रेस के तत्वाधान में जन अधिकार न्याय यात्रा निकली। यात्रा का उद्देश्य इंदौर शहर के भगीरथ पूरा में हुई घटना में पीड़ित परिवार को एक एक करोड़ रुपए राहत राशि दी जाए ओर दोषी नगरीय प्रशासन मंत्री ओर महापौर के इस्तीफे की मांग की गई।

न्याय यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस ओर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता हाथों में सरकार की नाकामियों को लेकर तख्ती हाथों में लेकर चल रहे थे।

राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ,अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सत्यनारायण पटेल ,प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान , प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ,पूर्व जिला संघ अध्यक्ष राधेश्याम पटेल, मितेंद्र दर्शन सिंह यादव,सह प्रभारी रूपेश भदौरिया,सह प्रभारी दीपाली सासने,युवा कांग्रेस महासचिव चेतन चौधरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष दादू सिंह , जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौर,शहर अध्यक्ष अमित पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शुभम सुनेर आदि शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहीद भगीरथ सिलावट प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया । यात्रा समापन पर नुक्कड़ सभा भी हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवक कांग्रेस द्वारा संपूर्ण देश ओर प्रदेश में न्याय यात्राएं संचालित की जा रही है इसी कड़ी में इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा में न्याय यात्रा का आगाज हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि युवक कांग्रेस देश ओर प्रदेश में भाजपा के अन्याय ओर  तानाशाही सरकार से अंतिम सास तक लड़ाई लड़ेगी तथा देश भाजपा की सरकार द्वारा सताए गए पीड़ित शोषित ओर दुखी लोगो के न्याय को लेकर प्रतिबद्ध है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश