31.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeबिहारवोटर्स को रिझाने की अनोखी होड़, कोई मछुआरों संग डुबकी तो कोई...

वोटर्स को रिझाने की अनोखी होड़, कोई मछुआरों संग डुबकी तो कोई शादी और बच्चे का दे रहा वादा

Date:

बिहार चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह मनोरंजक और रंगीन होता जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के प्रचार के तरीके भी नए-नए रूप ले रहे हैं। अब सिर्फ मंच और भाषण से काम नहीं चल रहा, बल्कि हर नेता चाहता है कि वो जनता से जुड़ने के लिए कुछ ऐसा करे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए। यही वजह है कि इस बार के चुनाव प्रचार में राजनीतिक बयानबाजी के साथ रचनात्मक स्टाइल भी देखने को मिल रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वे मछुआरों के साथ पानी में उतरकर डुबकी लगाते दिखे। राहुल ने कहा कि वे मछुआरों का असली जीवन और उनकी मेहनत को करीब से महसूस करना चाहते हैं। कुछ लोगों ने इसे जनता से जुड़ने की एक ईमानदार कोशिश बताया तो कुछ ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया। राहुल गांधी के इस कदम ने प्रचार अभियान को भावनात्मक मोड़ दे दिया है।

जिनको बच्चा नहीं हो रहा, उनकी समस्या भी हर कर देंगे – तेजस्वी

वहीं दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपने भाषणों में अब हल्के-फुल्के अंदाज को अपनाया है। हाल ही में उन्होंने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला के समर्थन में आयोजित रैली में कहा, “हमारी सरकार बनी तो जिनकी शादी नहीं हो रही, उनकी शादी करा देंगे। जिनको बच्चा नहीं हो रहा, उनकी समस्या भी हल कर देंगे।” तेजस्वी की इस बात पर लोग खूब हंसे और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। हालांकि तेजस्वी का मकसद युवाओं की सामाजिक समस्याओं को हल्के लेकिन संवेदनशील तरीके से उठाना था।

बिहार चुनाव में इस बार नेताओं के बीच “कनेक्ट करने की क्रिएटिव रेस” चल रही है। कोई जनता के बीच उतरकर खाना खा रहा है तो कोई मंदिर-मस्जिद जाकर आशीर्वाद ले रहा है। सोशल मीडिया पर इन एक्टिविटीज के वीडियो लाखों में देखे जा रहे हैं। इस डिजिटल युग में चुनावी अभियान सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर भी लड़ा जा रहा है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश