34.3 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबिहारनीतीश सरकार में बड़ा फेरबदल: तीन नए विभागों का बंटवारा, सिविल एविएशन...

नीतीश सरकार में बड़ा फेरबदल: तीन नए विभागों का बंटवारा, सिविल एविएशन विभाग किसको मिला?

Date:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में गठित किए गए तीन नए विभागों का कैबिनेट में बंटवारा कर दिया है। सीएम ने सिविल एविएशन विभाग अपने पास रखा है जबकि उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को और रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का दायित्व श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ को सौंपा गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जेडीयू से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के पास अब कुल तीन विभाग हैं। उनके पास पहले से शिक्षा विभाग और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग थे, अब उन्हें उच्च शिक्षा विभाग भी मिल गया है।

भाजपा से श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर के पास अब दो विभाग हैं। उनके पास श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग पहले से था, अब उन्हें युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का भी प्रभार मिला है। इससे साफ है कि रोजगार और कौशल विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश के पास कौन-कौन से विभाग?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन जैसे अहम विभाग पहले से हैं, अब उनमें सिविल एविएशन विभाग भी जुड़ गया है। इसके अलावा वे उन सभी विभागों के भी प्रभारी हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार ने अपने सबसे अहम माने जाने वाले गृह विभाग को छोड़कर भाजपा को दे दिया था। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का नया गृह मंत्री बनाया था। पिछले दो दशक से यह विभाग सीएम के पास ही रहा था।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश