22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअन्य राज्यबेंगलुरु में रैपिडो राइडर पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा-...

बेंगलुरु में रैपिडो राइडर पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा- बाइक चलाते वक्त पैर टच करने की कोशिश की

Date:

बेंगलुरु (Bengaluru) में एक महिला यात्री ने रैपिडो बाइक राइडर (Rapido Rider) पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। विल्सन गार्डन पुलिस (Wilson Garden Police) ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि रैपिडो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

महिला ने सोशल मीडिया (Instagram Post) पर अपनी आपबीती साझा की और लिखा कि उसने चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौटने के लिए रैपिडो बुक किया था। रास्ते में बाइक कैप्टन ने अचानक उसके पैर छूने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसने घटना को तुरंत रिकॉर्ड किया, लेकिन जब राइडर ने दोबारा ऐसा किया तो उसने उसे रोका और कहा – “भैया, क्या कर रहे हो, मत करो।” बावजूद इसके वह नहीं रुका।

पीड़िता के अनुसार, वह राइडर से बाइक रोकने को नहीं कह सकी क्योंकि वह शहर में नई थी और रास्तों से अनजान थी। पीजी पहुंचने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी घबराहट देखी और पूछा कि क्या हुआ। जब महिला ने घटना बताई तो उसने राइडर से सवाल किए। राइडर ने माफी मांगी और कहा कि ऐसा दोबारा नहीं करेगा। लेकिन, वहां से जाते समय उसने महिला की ओर उंगली दिखाई, जिससे वह और असहज हो गई।

महिला ने कहा कि उसने यह अनुभव सोशल मीडिया पर इसलिए साझा किया ताकि कोई और महिला ऐसी स्थिति में न पड़े। उसने लिखा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी राइड में उसे असुरक्षित महसूस हुआ हो, लेकिन इस बार उसने चुप न रहने का फैसला किया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश