22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयबांग्लादेश: 'ईशनिंदा' के आरोप में हिंदू युवक की भीड़ ने की निर्मम...

बांग्लादेश: ‘ईशनिंदा’ के आरोप में हिंदू युवक की भीड़ ने की निर्मम हत्या, शव को लटकाकर लगाई आग

Date:

बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा की एक निर्मम घटना सामने आई है जहां मयमनसिंह जिले में गुरुवार रात एक हिंदू युवक को ‘ईशनिंदा’ के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक दीपु चंद्र दास (25) एक ड्रेस फैक्ट्री में कर्मचारी था और भालुका उपजिले के डुबालिया पाड़ा इलाके में किराए पर रहता था।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों के एक समूह ने उस पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और रात करीब 9 बजे उस पर हमला बोल दिया। भीड़ ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भीड़ ने शव को एक पेड़ से लटकाकर आग लगा दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू करने के बाद शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि परिजनों से शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश में चुनावी हिंसा और राजनीतिक तनाव चरम पर है। विपक्षी नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा ने इस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का एक और उदाहरण है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश