23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराजनीति"बीमार हो तो घर पर रहो": लोकसभा में बहस के दौरान अमित...

“बीमार हो तो घर पर रहो”: लोकसभा में बहस के दौरान अमित शाह ने TMC सांसद को दी नसीहत

Date:

लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय के बीच तल्खी देखने को मिली। गृह मंत्री ने रॉय को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप ज्यादा बीमार हैं तो घर पर रहना चाहिए और सदन का माहौल खराब नहीं करना चाहिए। यह टिप्पणी तब की गई जब विपक्षी सांसद शाह के भाषण के दौरान शोर मचाने लगे।

अमित शाह ने चर्चा की शुरुआत में कहा कि विपक्ष ने चुनाव सुधारों पर चर्चा की मांग की थी और सरकार ने तुरंत इस पर सहमति दी। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्त सरकार के तहत काम नहीं करते हैं। लेकिन जब चर्चा होती है और सवाल खड़े किए जाते हैं तो जवाब कौन देगा?” इसी दौरान जब विपक्षी सांसद शोर मचाने लगे तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सौगत रॉय को शांत रहने को कहा।

इस पर अमित शाह ने रॉय की ओर मुखातिब होकर कहा, “दादा, आप बीमार हो मैं समझ रहा हूं, लेकिन बीमार ज्यादा हो तो घर पर रहा करो, यहां सदन का माहौल मत बिगाड़ो।” यह टिप्पणी सदन में काफी चर्चा का विषय बनी।

गृह मंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। शाह ने स्पष्ट किया कि संविधान का अनुच्छेद 327 चुनाव आयोग को मतदाता सूची बनाने का पूरा अधिकार देता है।

शाह ने कहा, “मैं सदन और देश की जनता को कहना चाहता हूं कि क्या घुसपैठिए तय करेंगे कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कौन होगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया है और विदेशी नागरिकों को भारत में मतदान का अधिकार नहीं दिया जा सकता।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश