Amrapali Dubey Husband: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को कौन नहीं जानता है। उन्होंने भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों ने काफी प्यार भी दिया। दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि लोग आम्रपाली और निरहुआ को पति-पत्ती मानने लगे थे।
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के साथ-साथ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ बहुत काम किया है। खेसारी और पवन के साथ भी आम्रपाली की जोड़ी हिट रही है। लेकिन निरहुआ के साथ आम्रपाली ने इतनी अधिक फिल्में की है और ज्यादातर फिल्मों में निरहुआ की पत्नी का किरदार निभाया है।
दोनों की इसी कैमिस्ट्री की वजह से निरहुआ को आम्रपाली दुबे का पति कई लोग मानने लगे हैं। बता दें कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने कई बार इंटरव्यू के दौरान कहा है कि जब भी वह शादी करेंगी तो सभी को बताकर करेंगी।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे को-स्टार हैं जो भोजपुरी फिल्मों में पति-पत्नी का किरदार निभाते हैं। निरहुआ की पहले ही शादी हो चुकी है। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। दिनेश लाल यादव की शादी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही हो गई थी।
निरहुआ और आम्रपाली की प्रमुख फिल्में
| क्रम संख्या | फिल्म का नाम | रिलीज़ वर्ष | आम्रपाली का किरदार | निरहुआ का किरदार |
|---|---|---|---|---|
| 1 | निरहुआ रिक्शावाला 2 | 2015 | मधु | निरहुआ |
| 2 | पटना से पाकिस्तान | 2015 | सरस्वती | चंद्रभान |
| 3 | निरहुआ हिंदुस्तानी | 2014 | सानिया | निरहुआ |
| 4 | निरहुआ हिंदुस्तानी 2 | 2017 | नैना | निरहुआ |
| 5 | निरहुआ हिंदुस्तानी 3 | 2019 | राधिका | निरहुआ |
| 6 | बॉर्डर | 2018 | सुनीता | वीर प्रताप |
| 7 | राम लखन | 2016 | सीता | राम |
| 8 | आशिक आवारा | 2016 | मधु | सूरज |
| 9 | जय वीरू | 2019 | पूजा | वीरू |
| 10 | लल्लू की लैला | 2019 | लैला | लल्लू |




















