34.3 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeसिनेमाअक्षय खन्ना ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को किया था रिजेक्ट, आमिर से...

अक्षय खन्ना ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को किया था रिजेक्ट, आमिर से पहले अक्षय को ऑफर हुई थी तारे जमीं पर

Date:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए चर्चा में हैं, लेकिन उनके करियर में कई ऐसी फिल्में भी हैं जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट किया या फिर वे उनके हाथ से निकल गईं। इनमें से कई फिल्में बाद में बड़ी हिट साबित हुईं और कुछ तो ब्लॉकबस्टर बन गईं।

सबसे दिलचस्प मामला ‘तारे जमीन पर’ का है। इस फिल्म की पहली पसंद अक्षय खन्ना ही थे और वे इसके लिए हामी भी भरने वाले थे। लेकिन जब आमिर खान ने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्होंने खुद इस फिल्म को करने का फैसला किया। यह फिल्म बाद में एक क्लासिक बन गई और आमिर के करियर का मील का पत्थर साबित हुई।

फिल्म परिणीता भी हुई थी अक्षय को ऑफर

इसके अलावा अक्षय ने ‘परिणीता’ फिल्म का ऑफर भी टाल दिया था जिसे बाद में सैफ अली खान ने किया और उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। ‘खाकी’ फिल्म के लिए भी अक्षय को चुना गया था लेकिन बाद में तुषार कपूर ने यह रोल किया।

‘कुर्बान’ फिल्म में विवेक ओबेरॉय का किरदार भी पहले अक्षय खन्ना को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। इसी तरह ‘किसना’ फिल्म भी अक्षय को ऑफर हुई थी जिसे बाद में विवेक ओबेरॉय ने किया।

‘कांटे’ फिल्म के बारे में भी कहा जाता है कि अक्षय को यह ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया और बाद में लकी अली ने यह फिल्म की। ‘जिंदा’ फिल्म के साथ भी दिलचस्प स्थिति रही – रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने इसे साइन किया था लेकिन पैसों के मुद्दे पर उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया और बाद में जॉन अब्राहम ने इस फिल्म को किया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश