19.1 C
Indore
Friday, November 20, 2026
Homeबड़ी खबरइंदौर अग्निकांड पर सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, मृतकों के परिजनों को...

इंदौर अग्निकांड पर सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा

Date:

मध्य प्रदेश के इंदौर में ईवी कार चार्जिंग के दौरान हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद शोक की लहर है। मृतकों में 6 लोग बिहार के किशनगंज जिले के निवासी थे।

इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

पार्थिव शरीर लाने के लिए समन्वय के निर्देश

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति मिलने की कामना की है।

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

इस हादसे में किशनगंज निवासी 65 वर्षीय विजय सेठिया, उनकी पत्नी सुमन देवी, बेटी रुचिका, नाती तन्य जैन, नातिन राशि जैन और भतीजा कार्तिक सेठिया की मौत हो गई।

इसके अलावा इंदौर निवासी मनोज पुगलिया और उनकी बहू सिमरन की भी इस अग्निकांड में जान चली गई। कुछ अन्य सदस्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

इलाज के लिए गए थे इंदौर

परिजनों के अनुसार, विजय सेठिया पिछले एक महीने से इंदौर में इलाज करा रहे थे और अपने बहनोई मनोज पुगलिया के घर पर ठहरे हुए थे।

एक दिन पहले ही उनके परिवार के अन्य सदस्य उनसे मिलने और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। अगले ही दिन यह हादसा हो गया।

प्रधानमंत्री ने भी जताया शोक

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Related Posts

spot_img
Delhi Protest Petitions: मेट्रो पाबंदी से SIR तक, सभी याचिकाएं एक साथ सुनेगा कोर्ट

Delhi Protest Petitions: मेट्रो पाबंदी से SIR तक, सभी याचिकाएं एक...

0
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की अतिरिक्त समय की मांग स्वीकार कर ली है। दिल्ली में प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई होगी। केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और DMRC को गुरुवार सुबह तक जवाब और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करनी है।

मध्य प्रदेश