17.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeराजनीतिनए वर्ष के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का मिलन...

नए वर्ष के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का मिलन समारोह संपन्न, हजारों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

Date:

गांधीनगर (देपालपुर विधानसभा)। नए वर्ष के शुभ अवसर पर देपालपुर विधानसभा अंतर्गत नगर गांधीनगर में युवक कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन विधानसभा देपालपुर के युवक कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

गांधीनगर एवं छोटा बांगड़दा क्षेत्र में लंबे समय बाद आयोजित इस मिलन समारोह एवं स्नेहभोज में कांग्रेसजनों में उत्साह और एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल रहे। कार्यक्रम में गांधीनगर, छोटा बांगड़दा सहित देपालपुर विधानसभा के अंतिम छोर तक के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला संघ अध्यक्ष एवं क्षत्रिय कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम पटेल, प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत उद्बोधन प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव चेतन चौधरी ने दिया। आए हुए समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का तिरंगे दुपट्टे से स्वागत कांग्रेस नेता शेखर पटेल एवं मुकेश चौहान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम एवं देश की आज़ादी में कांग्रेस और उसके शहीदों का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहकर पार्टी की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया।

पटेल ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण हुई 14 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन एवं नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने आगामी 11 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं नगर निगम इंदौर के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का आह्वान भी किया। समारोह को पूर्व जनपद अध्यक्ष उमराव सिंह मौर्य, कृपाराम सोलंकी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतमपुरा मोहन चौधरी, देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बढ़वाया, पूर्व सरपंच घनश्याम पटेल, रुगनाथ सिंह मौर्य सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश परमार, विनोद पटेल, बुद्धिचंद्र पटेल, कल्याण सिंह पवार, अंतर सिंह गोड, राधेश्याम (सरपंच), मांगीलाल बीसी, बाबू पटेल, छतर पटेल, दातार सिंह दरबार, रामेश्वर आंजना, प्रकाश पटेल, बबलू महंत, हुकम मंडलोई, विजय सोलंकी, लाला पटेल, मुकेश यादव, ओमप्रकाश सुनेर, दिलीप जाटव, सरदार पटेल, जगदीश (सरपंच), लीलाधर गहलोत, लोकेंद्र पटेल, पंकज पटेल, पंकज जाट, देवनारायण चौधरी, रामचंद्र पटेल, कैलाश जाट, पवन बैरागी, राजेश चंदेल, विनय जोशी, पंकज चौकसे, मुकेश चंदेल, गोपाल पवार, यशवंत आंजना, राहुल पटेल, निराला डागर, मुकेश परछइयां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक हातोद मंडलम अध्यक्ष शेखर पटेल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान एवं विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सुनेर रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री मिथलेश जोशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन शुभम सुनेर द्वारा किया गया।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश