29.8 C
Indore
Monday, July 27, 2026
Homeबड़ी खबरसीवान AK-47 फायरिंग मामले में पुलिसकर्मी अभिषेक पटेल सस्पेंड, छात्र आंदोलन के...

सीवान AK-47 फायरिंग मामले में पुलिसकर्मी अभिषेक पटेल सस्पेंड, छात्र आंदोलन के दौरान वायरल हुआ था वीडियो

Date:

बिहार बंद के दौरान सीवान में छात्र आंदोलन के बीच AK-47 से हवाई फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की गई है। सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिसकर्मी अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है। अभिषेक पटेल विशेष जांच दल (SIT) में तैनात थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद इसे लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया।

वायरल वीडियो में प्रदर्शन के दौरान अभिषेक पटेल हाथ में AK-47 लिए दिखाई देते हैं। वीडियो में वह हवाई फायरिंग करते और हथियार लेकर प्रदर्शनकारियों की ओर दौड़ते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

राहुल गांधी ने कहा था कि छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं और बड़ी संख्या में छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

तेजस्वी यादव ने भी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने AK-47 से फायरिंग की। तेजस्वी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती।

हालांकि, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी के दावों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि यह कहना गलत है कि पुलिस ने आंदोलनकारियों को निशाना बनाकर AK-47 का इस्तेमाल किया। पात्रा ने राहुल गांधी पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

छात्र आंदोलन के दौरान हिंसक हो गई थी स्थिति

शनिवार को बिहार बंद के दौरान सीवान शहर के जेपी चौक, अस्पताल मोड़ और नगर थाना क्षेत्र में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और फायरिंग भी की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की।

हिंसक झड़प में तीन लोगों को गोली लगने की सूचना मिली थी, जबकि 40 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस का दावा- आत्मरक्षा में हुई हवाई फायरिंग

सीवान पुलिस का कहना है कि करीब 500 से अधिक उपद्रवी अस्पताल मोड़ से ईंट-पत्थर फेंकते और फायरिंग करते हुए थाना की ओर बढ़ रहे थे। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने आत्मरक्षा और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के दौरान .315 बोर के तीन और .765 बोर के दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं। इन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच जारी है। निलंबित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Related Posts

spot_img

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने दिया...

0
NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है। CJP ने सरकार के साथ बातचीत के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की।

मध्य प्रदेश