23.1 C
Indore
Friday, September 25, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरइंदौर ब्रेकिंग: अनियमितता पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा की बड़ी कार्रवाई

इंदौर ब्रेकिंग: अनियमितता पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा की बड़ी कार्रवाई

Date:

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। निलंबित पटवारी का नाम अंशुल जोसेफ सनोदिया बताया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार संबंधित मामलों में समय पर समाधान नहीं होने और कार्यप्रणाली में अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश