23.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअन्य राज्यKathua Encounter: सीमा से लगे गांवों में 14 KM तक जवानों का...

Kathua Encounter: सीमा से लगे गांवों में 14 KM तक जवानों का पहरा, हर गतिविधि पर पैनी नजर

Date:

कठुआ आतंकी हमले के बाद सुरक्षाकर्मी दिन-रात एक कर आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। पहाड़ों से लेकर घने जंगलों में सुरक्षाबलों का पहरा है। इस बीच सीमावर्ती के गांवों में 14 किलोमीटर तक जवान हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखें हैं। उन रूटों पर खासतौर से निगरानी रखी जा रही है जहां से आंतिकयों ने प्रवेश किया था।

ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग पर बॉर्डर पुलिस चौकियों के अंतर्गत आते मुख्य चौक चौराहों पर नाके लगा कर पुलिसकर्मी रात के समय नाकेबंदी के साथ दिन में भी सीमावर्ती क्षेत्र में आने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान दिन रात तारबंदी के आगे सीमा पार की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए हैं। सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाली पहाड़पुर से लोंडी तक गांवों को जोड़ने वाली 14 किलोमीटर सड़क पर भी बीएसएफ के जवान जगह- जगह नाके लगाकर दिन रात पहरा दे रहे हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश