24.1 C
Indore
Monday, August 31, 2026
Homeअन्य राज्यरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Date:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इस वजह से उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि वह कमर दर्द की शिकायत के बाद देर रात तीन बजे एम्स पहुंचे। जहां न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। इसका उन्होंने जवाब भी दिया था। वहीं भाजपा के कई नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

दिल्ली एम्स ने एक बयान में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पीठ दर्द की शिकायत के बाद आज तड़के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी तबीयत में सुधार दिख रहा है। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश