41 C
Indore
Monday, May 11, 2026
Homeबड़ी खबरHP Gas, Indane और Bharat Gas ने ग्राहकों को किया अलर्ट, LPG...

HP Gas, Indane और Bharat Gas ने ग्राहकों को किया अलर्ट, LPG सिलेंडर डिलीवरी अब DAC आधारित, जानें क्या है नया सिस्टम

Date:

देशभर में LPG सिलेंडर डिलीवरी अब DAC यानी Delivery Authentication Code के जरिए की जा रही है। इस नए सिस्टम से जहां डिलीवरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित हुई है, वहीं साइबर ठग फर्जी OTP और नकली मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

देशभर में LPG सिलेंडर डिलीवरी सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी DAC यानी Delivery Authentication Code के जरिए की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे और बीच में किसी तरह की गड़बड़ी या दुरुपयोग की संभावना खत्म हो सके।

तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि DAC आधारित डिलीवरी सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ी है और फर्जी डिलीवरी पर काफी हद तक रोक लगी है। हालांकि इसके साथ ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं और फर्जी OTP व नकली मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

HP Gas और Bharat Gas ने जारी की चेतावनी

HP Gas ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। कंपनी ने कहा कि असली डिलीवरी मैसेज हमेशा आधिकारिक sender ID “VM-HPGASc-S” से भेजे जाते हैं। इनमें 4 अंकों का OTP होता है, जिसका उपयोग केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय किया जाना चाहिए।

कंपनी ने साफ किया है कि उसके कर्मचारी कभी भी फोन कॉल, WhatsApp या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए OTP नहीं मांगते। अगर कोई मैसेज जल्दबाजी में कार्रवाई करने को कहे या उसका फॉर्मेट अलग दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज करना चाहिए। Bharat Gas ने भी ग्राहकों से इसी तरह सतर्क रहने की अपील की है।

Indane उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि Indane उपभोक्ताओं को सबसे पहले यह जांचना चाहिए कि उन्होंने वास्तव में सिलेंडर बुक किया है या नहीं। बिना बुकिंग के अगर कोई डिलीवरी मैसेज आता है तो उसे फर्जी माना जा सकता है।

इसके अलावा यह भी देखना जरूरी है कि मैसेज आधिकारिक sender ID जैसे VK-INDANE या VM-INDANE से आया है या नहीं। मैसेज में बुकिंग नंबर, इनवॉइस नंबर और 6 अंकों का DAC कोड होना चाहिए। DAC केवल उसी समय साझा करें जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर आपके घर पहुंच जाए।

शहरघरेलू LPG रेटकमर्शियल LPG रेट
बेंगलुरु₹915.50₹3152
हैदराबाद₹965₹3315
पटना₹1002.50₹3346.5
जयपुर₹916.5₹3099
देहरादून₹932₹3129

तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से कहा है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और OTP या DAC कोड किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश