33.1 C
Indore
Thursday, April 23, 2026
Homeअन्य राज्यपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू, 152 सीटों पर...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू, 152 सीटों पर वोटिंग जारी

Date:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे से शुरू हो गया। 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह नौ बजे तक राज्य में 18.76 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है।

किन सीटों पर है कड़ा मुकाबला

पहले चरण में नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। वहीं भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शुभेंदु अधिकारी ने प्रचार किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव सभाओं को संबोधित किया।

139 विवादित मतदाताओं को मिली वोट डालने की मंजूरी

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान से पहले उन 139 मतदाताओं की सूची जारी की है, जिन्हें ट्रिब्यूनल ने जांच के बाद वोट डालने की अनुमति दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रिब्यूनल ने मतदाता सूची से जुड़े 657 विवादित मामलों का निपटारा किया है।

राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 फीसदी मतदान हो चुका है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश