23.8 C
Indore
Wednesday, July 22, 2026
Homeबड़ी खबरराफेल पर फिर बड़ी डील की आहट, IAF वाइस चीफ ने बताया...

राफेल पर फिर बड़ी डील की आहट, IAF वाइस चीफ ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का हीरो

Date:

भारतीय वायुसेना की ताकत में जल्द बड़ा इजाफा हो सकता है। खबर है कि भारत फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों की एक और बड़ी डील को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी बीच भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने राफेल को ऑपरेशन सिंदूर का हीरो करार दिया है।

इंडिया टुडे से बातचीत में एयर मार्शल नागेश कपूर ने कहा कि राफेल निश्चित रूप से चर्चा में है। उन्होंने कहा कि अन्य हीरोज के साथ राफेल भी ऑपरेशन सिंदूर का हीरो रहा है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी, जिसमें आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

इस बीच इमैनुएल मैक्रों 17 से 19 फरवरी के बीच भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। वह एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान रक्षा सहयोग पर भी अहम बातचीत हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, भारत वायुसेना के लिए 114 अतिरिक्त राफेल विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है। राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी ने भारत में इन विमानों के निर्माण को लेकर सैद्धांतिक सहमति जताई है। प्रस्तावित डील के तहत करीब 80 प्रतिशत विमान भारत में ही बनाए जाने की योजना है, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा मिलेगा।

वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास लगभग 30 लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 42 है। क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए अतिरिक्त आधुनिक मल्टीरोल फाइटर जेट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। राफेल को 4.5 जेनरेशन प्लस मल्टीरोल फाइटर विमान माना जाता है। यह लंबी अवधि तक वायुसेना की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

डील पूरी होने के बाद भारतीय वायुसेना के पास लगभग 150 राफेल विमान होगा। इसके अलावा भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन संस्करण भी शामिल होंगे। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह समझौता अंतिम रूप लेता है तो भारत की हवाई ताकत और रणनीतिक क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

Related Posts

spot_img
PM Modi Live

PM Modi on NEET Paper Leak: दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा,...

0
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान NDA सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने और सभी राज्यों को मिलकर पेपर लीक रोकने की अपील की।

मध्य प्रदेश