22.1 C
Indore
Wednesday, March 25, 2026
Homeस्पोर्ट्सICC Men’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस...

ICC Men’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर

Date:

ICC Men’s T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज और टेस्ट-वनडे कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, पैट कमिंस अपनी पीठ की पुरानी चोट से अब तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट नहीं मानते हुए आराम देने का फैसला किया है। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ कमिंस का ही नहीं बल्कि बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट का भी नुकसान झेलना पड़ा है। चोट और टीम संतुलन को ध्यान में रखते हुए शॉर्ट को भी अंतिम 15 सदस्यीय स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है।

कमिंस और शॉर्ट की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस और अनुभवी बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष टोनी डोडेमेड ने कहा कि ड्वारशुइस भारतीय और श्रीलंकाई परिस्थितियों में अपनी स्विंग से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

रेनशॉ को लेकर चयन समिति का मानना है कि वह मिडिल ऑर्डर में मजबूती देंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण वह स्पिन फ्रेंडली पिचों पर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। पैट कमिंस का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

Australia Updated Squad – T20 World Cup 2026

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश