23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरराष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले नितिन नवीन पहुंचे झंडेवालन मंदिर,...

राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले नितिन नवीन पहुंचे झंडेवालन मंदिर, आज होगा औपचारिक ऐलान

Date:

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नवीन ने दिल्ली में धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। उन्होंने झंडेवालान देवी मंदिर और वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पदभार संभालने से पहले उनका यह दौरा पूरी तरह निजी था।

नितिन नवीन के नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों पर 14 दिसंबर 2025 को विराम लग गया। उस दिन उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद संगठनात्मक प्रक्रिया और चुनाव से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

भाजपा की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया में उनके अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसी वजह से मंगलवार को उनके निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही वह पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी इस मौके को संगठन के लिए अहम पड़ाव के तौर पर देख रही है।

अब तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी जेपी नड्डा निभा रहे थे। वह अपने विस्तारित कार्यकाल में संगठन का नेतृत्व कर रहे थे। नितिन नवीन के कार्यभार संभालने के साथ ही पार्टी में नेतृत्व का नया अध्याय शुरू होगा।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश