24.1 C
Indore
Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीतियादव परिवार में दरार, अपर्णा और प्रतीक के रिश्ते पर संकट, प्रतीक...

यादव परिवार में दरार, अपर्णा और प्रतीक के रिश्ते पर संकट, प्रतीक यादव ने तलाक का किया ऐलान

Date:

समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनकी छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव और पति प्रतीक यादव के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों का वैवाहिक जीवन अब तलाक तक पहुंच गया है।

सोमवार सुबह प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके सबको चौंका दिया। इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें तलाक देने का ऐलान कर दिया। पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा पर परिवार तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि वह जल्द से जल्द तलाक की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा को स्वार्थी बताते हुए कहा कि वह केवल अपनी पहचान और प्रभाव बढ़ाने में लगी हुई हैं।

प्रतीक यादव ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वह इस समय मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि अपर्णा को उनकी हालत की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने लिखा कि उनकी शादी उनकी जिंदगी का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसला साबित हुई। पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

मुलायम की दूसरी पत्नी के बेटे हैं प्रतीक

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। अपर्णा यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से दूरी बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन टिकट नहीं मिला। बाद में उन्हें राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपर्णा और प्रतीक के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। प्रतीक का आरोप है कि अपर्णा ने पारिवारिक परंपराओं की अनदेखी की और सैफई परिवार की एकता को नुकसान पहुंचाया। आपसी तनाव बढ़ने के बाद अब मामला कानूनी अलगाव की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि अपर्णा यादव की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कुछ जानकार इस विवाद की वजह राजनीतिक मतभेद भी मान रहे हैं। यादव परिवार की पहचान समाजवादी विचारधारा से जुड़ी रही है, जबकि अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होकर अलग राह चुनी। हाल ही में सैफई में हुए पारिवारिक कार्यक्रमों में दोनों साथ नजर आए थे और अखिलेश यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। इसके बावजूद अंदरूनी तनाव सार्वजनिक होने के बाद सब अचरज में हैं।

2011 में हुई थी अपर्णा की शादी

अपर्णा और प्रतीक की शादी साल 2011 में हुई थी। इससे पहले दोनों करीब दस साल तक रिश्ते में रहे थे। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते हैं और व्यवसाय से जुड़े हैं। फिलहाल यादव परिवार के किसी भी सदस्य ने इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है।

Related Posts

spot_img
पीएम मोदी का भाषण

लोकसभा में नहीं हो पाया पीएम मोदी का भाषण, भाजपा ने...

0
बुधवार को लोकसभा में होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम भाषण टल गया। प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब...

मध्य प्रदेश