29.4 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरफरीदाबाद में चलती कार में गैंगरेप, तीन घंटे तक हैवानियत, पीड़िता को...

फरीदाबाद में चलती कार में गैंगरेप, तीन घंटे तक हैवानियत, पीड़िता को सड़क पर फेंका

Date:

हरियाणा के Faridabad में करीब तीन घंटे तक चलती कार में एक महिला के साथ मारपीट और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। हैवानियत के बाद आरोपियों ने पीड़िता को तड़के सड़क पर फेंक दिया, जहां वह खून से लथपथ और बदहवासी की हालत में मिली।

लिफ्ट के बहाने अगवा कर किया अपराध

पुलिस के अनुसार, पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पति से विवाद के चलते मां के घर रह रही थी। मंगलवार शाम मां से कहासुनी के बाद वह घर से निकली थी। इसी दौरान दो युवकों ने लिफ्ट देने का झांसा देकर उसे कार में बैठाया और फिर ढाई से तीन घंटे तक वैन में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

सुबह 3 बजे सड़क पर फेंकी गई पीड़िता

आरोपियों ने सुबह करीब तीन बजे एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास चलती कार से महिला को नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरने से उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने लगा। होश में आने पर पीड़िता ने अपनी बहन को फोन कर पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

पीड़िता को पहले फरीदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते पीड़िता को दिल्ली रेफर किया गया। हालांकि परिजनों ने बाद में फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के मुताबिक 30 दिसंबर को कोतवाली थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। इसके बावजूद गुरुग्राम–फरीदाबाद रोड पर मौजूद CCTV कैमरों, पुलिस बूथ और रात्रि गश्त की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

महिलाओं से पुलिस की अपील

पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि रात के समय अकेले सफर से बचें और किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस के अनुसार, दुर्गा शक्ति टीम रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए तैनात रहती है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश