23.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिMP Politics News: RSS-BJP की तारीफ पर मोहन यादव ने दी दिग्विजय...

MP Politics News: RSS-BJP की तारीफ पर मोहन यादव ने दी दिग्विजय सिंह को बधाई, भाजपा जॉइन करने का दिया प्रस्ताव

Date:

MP Politics News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए RSS-BJP की संगठनात्मक शक्ति की सराहना की। तस्वीर में नरेंद्र मोदी आगे फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे दिखते हैं।

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा कि किस तरह RSS का जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ-भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने इसे बेहद प्रभावशाली उदाहरण बताते हुए “जय सियाराम” भी लिखा। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

मोहन यादव ने भाजपा में आने का दिया न्योता

दिग्विजय सिंह की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में कहा कि भाजपा वाकई तारीफ के काबिल है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को बधाई देते हुए कहा, “आइए, भाजपा में आपका स्वागत है।” मोहन यादव के इस बयान को राजनीतिक गलियारों में एक औपचारिक ऑफर के तौर पर देखा गया।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह से जब मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव पर सवाल किया गया तो उन्होंने केवल “अरे छोड़िए” कहकर बात टाल दी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रतिक्रिया भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकराने का संकेत है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश