29.4 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन कॉलेज में भजन बजाने पर बवाल, छात्रों के दो गुट भिड़े,...

उज्जैन कॉलेज में भजन बजाने पर बवाल, छात्रों के दो गुट भिड़े, लाठी-डंडे चले

Date:

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक निजी कॉलेज में उस समय तनाव फैल गया जब कॉलेज बस में मोबाइल पर भजन बजाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। यह विवाद पहले कहासुनी तक सीमित रहा लेकिन बाद में मारपीट में बदल गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हंगामा मच गया और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

घटना उज्जैन के देवास रोड स्थित एक निजी कॉलेज की है। शुक्रवार सुबह बी फार्मा सेकेंड ईयर का छात्र मोहित सिंह कॉलेज बस से आ रहा था। बस में वह अपने मोबाइल पर भजन चला रहा था। इसी दौरान उसके साथ पढ़ने वाले छात्र हसन अली ने उसे आवाज कम करने को कहा। मोहित ने तुरंत भजन की आवाज कम कर दी।

कॉलेज पहुंचने मामला बढ़ा

कॉलेज पहुंचने के बाद मामला फिर बढ़ गया। मोहित का आरोप है कि हसन अली अपने कुछ साथियों के साथ उसकी क्लास में पहुंचा और उसे धमकाया। कॉलेज की एक शिक्षिका ने बीच बचाव कर सभी छात्रों को समझाया और मामला शांत कराया। लेकिन लंच के समय मोहित को कैंटीन बुलाया गया जहां पहले से कई छात्र मौजूद थे।

मोहित के अनुसार कैंटीन में पहुंचते ही कुछ छात्रों के हाथों में डंडे और पाइप थे। वहां गाली गलौज के बाद मोहित और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की गई। डंडों और थप्पड़-मुक्कों से हमला किया गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी।

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। स्थिति बिगड़ती देख दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कॉलेज प्रशासन ने भी थाने में शिकायत दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश