30.8 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरमिलावटखोरों पर अब होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर शिवम वर्मा ने मिलावट के...

मिलावटखोरों पर अब होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर शिवम वर्मा ने मिलावट के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस का दिया संदेश

Date:

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2025 के अवसर पर इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध सामग्री सही दाम पर दिलाना और मिलावट के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' प्रशासन की प्राथमिकता है।

उपभोक्ताओं के अधिकारों को मजबूत करने और उन्हें जागरूक बनाने के मकसद से इंदौर में बुधवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष विकास राय थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, “उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सही दाम और सही माप के अनुसार उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।” उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान को जारी रखने और सख्त कार्रवाई का संकेत दिया।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जागरूकता, त्वरित निवारण और मिलावट के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस इंदौर प्रशासन की निरंतर प्रतिबद्धता है। उन्होंने पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी सहित सभी सेवाओं में समय पर और अच्छी सेवा देने के निर्देश भी दिए।

300 से अधिक शिकायतों का हुआ निपटारा

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि उपभोक्ता मार्गदर्शन केंद्र के जरिए पिछले एक साल में 300 से ज्यादा मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र में भी उपभोक्ता जागरूकता पर जोर दिया गया।

उपभोक्ता कानूनों की दी गई जानकारी

मुख्य अतिथि विकास राय ने उपस्थित लोगों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के बारे में उदाहरणों के साथ समझाया। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऑटो इंडस्ट्री के लिए जारी गाइडलाइंस की भी जानकारी दी गई। एक प्रश्नोत्तरी सत्र में उपभोक्ताओं के सवालों के जवाब भी दिए गए। आयोग ने बताया कि पिछले दो साल में समय सीमा के भीतर कई आदेश पारित किए गए और उन पर अमल की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

विभागीय प्रदर्शनी और सम्मान

कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नापतौल विभाग, राज्य सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, सांची दुग्ध संघ, कृषि विभाग सहित स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों द्वारा उपभोक्ता अधिकारों एवं कानूनी जानकारी का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने उपभोक्ता जागरूकता हेतु किया जा रहे कार्यों के लिए पं. डी.जी. मिश्र, श्री मुकेश अमोलिया, श्री आर.के. शुक्ला सहित विभिन्न संगठनों/अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उपभोक्ता मार्गदर्शन केन्द्र की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान हेतु कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीराहुल शर्मा का विशेष सम्मान किया गया।

तीन श्रेष्ठ जागरूक उपभोक्ताओं—श्री रामनरेश भदौरिया, श्रीमती प्रार्ची आर्य एवं श्रीमती राशि कौशिक को तुलसी का पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एस. व्यास ने व्यक्त किया तथा संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एस.एस. गामड द्वारा किया गया।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश