19.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeस्पोर्ट्सT20 World Cup 2026: भारत की टीम घोषित: शुभमन गिल बाहर, सूर्यकुमार...

T20 World Cup 2026: भारत की टीम घोषित: शुभमन गिल बाहर, सूर्यकुमार यादव कप्तान, देखें पूरी लिस्ट

Date:

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस टीम में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम शुभमन गिल का बाहर होना है। गिल को टीम से हटा दिया गया है और अक्षर पटेल को नया उपकप्तान बनाया गया है। गिल पिछले कुछ समय से टीम के उपकप्तान थे।

चयन समिति ने इस टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। गिल के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह ईशान किशन को बैकअप विकेटकिपर और ओपनर के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह की भी टीम में वापसी हुई है, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकिपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकिपर)।

इस टीम में टी20 विश्व कप 2024 की जीतने वाली टीम के सात खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जबकि ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल को हाल के प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह नहीं मिली है।

यह टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में भी खेलेगी। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधिकारिक तौर पर टीम की घोषणा की।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश