14.5 C
Indore
Friday, January 16, 2026
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में शीतलहर...

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Date:

मध्य प्रदेश में सर्दी लगातार अपना असर दिखा रही है। बीते 24 घंटों में भोपाल और शहडोल जिलों में शीतलहर के हालात बने रहे। वहीं शाजापुर, नरसिंहपुर और बैतूल जिलों में दिन के समय भी तापमान काफी नीचे गिरा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर और शाजापुर जिले के कई क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। धार और नरसिंहपुर में शीतल दिन की स्थिति बनने का अनुमान है। 8 दिसंबर को भोपाल और शाजापुर के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है। लगातार गिरते तापमान के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

इंदौर में 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

बीते 24 घंटों में इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 3.3 से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दूसरी ओर भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में तापमान सामान्य से 1.7 से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे बड़ा गिरावट है।

भोपाल संभाग में तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में भी तापमान दो से ढाई डिग्री तक नीचे रहा। अचानक आई ठंडक के कारण कई शहरों में सुबह का धुंधलका और हवा में ठिठुरन बनी हुई है। स्कूलों और कार्यालयों में भी ठंड से राहत पाने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

अन्य राज्यों में भी शीतलहर अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में 8 और 9 दिसंबर को ठंड और बढ़ने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 12 दिसंबर के बीच घना कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश