28.8 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeमध्यप्रदेशUjjain News: महिदपुर छात्रावास में रहस्यमयी गैस से हड़कंप, 15 छात्राएं बीमार,...

Ujjain News: महिदपुर छात्रावास में रहस्यमयी गैस से हड़कंप, 15 छात्राएं बीमार, 2 आईसीयू में

Date:

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर कस्बे में एक छात्रावास में रविवार रात अचानक अज्ञात गैस और धुएं के फैलने से हड़कंप मच गया। इस घटना में 15 छात्राएं बीमार पड़ गईं। प्रशासन ने सभी प्रभावित छात्राओं को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह पांच छात्राओं की तबीयत में फिर से गिरावट आई जिसके बाद उन्हें उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से दो छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि धुएं के कारण छात्राएं घबरा गई थीं लेकिन अब सभी की हालत स्थिर है। अधिकारी इस धुएं के स्रोत की तफ्तीश कर रहे हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह गैस किसी वाहन से निकली थी या फिर किसी और वजह से फैली।

छात्राओं ने बताया कि छात्रावास के बाहर से धुएं जैसी गैस खिड़कियों के रास्ते कमरों में घुस गई। इससे उनकी आंखों में तेज जलन हुई और खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस अचानक हुई परेशानी से पूरे छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। छात्रावास प्रबंधन ने तुरंत सभी प्रभावित लड़कियों को महिदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती करा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक दिनेश जैन बोस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एक छात्रा ने बताया कि घटना से ठीक पहले छात्रावास के सामने दशहरा मैदान में कुछ गाड़ियां देखी गई थीं। उसके बाद ही अचानक धुएं जैसी गैस कमरों में फैल गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। करीब 15 छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं।

छात्रावास के प्रभारी अर्जुन सिंह दावरे के मुताबिक यह घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। छात्राओं ने बताया कि बाहर मैदान में घूमती हुई गाड़ियों के बाद ही धुएं जैसी गैस आई। फिलहाल ज्यादातर छात्राओं की हालत बेहतर है। हालांकि एक छात्रा को अभी भी उल्टी की समस्या बनी हुई है। प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश