23.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
HomeबिहारBihar Election 2025: कैमूर की धरती पर फिर गूंजेगी मोदी की आवाज,...

Bihar Election 2025: कैमूर की धरती पर फिर गूंजेगी मोदी की आवाज, दस साल बाद भभुआ में पीएम की चुनावी सभा आज

Date:

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच कैमूर की धरती एक बार फिर इतिहास दोहराने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को भभुआ में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह वही मैदान है, जहां उन्होंने 2015 में आखिरी बार जनसभा की थी। उस वक्त भाजपा और जदयू आमने-सामने थे, लेकिन अब दोनों दल एनडीए (NDA) के सहयोगी बनकर एक साथ मैदान में हैं।

दस साल बाद प्रधानमंत्री की इस सभा ने जिले में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले कैमूर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीआइजी डॉ. सत्य प्रकाश, डीएम सुनील कुमार और एसपी हरिमोहन शुक्ला ने गुरुवार सुबह से ही सभा स्थल और हेलीपैड का दौरा किया। शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और कॉलेज परिसर में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है।

सभा स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज मैदान में मंच सज चुका है, कुर्सियों की पंक्तियां तैयार हैं और पूरे इलाके में एनडीए के झंडे और पोस्टर लहरा रहे हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी (SPG) और एनएसजी (NSG) ने मोर्चा संभाल लिया है। स्पेशल ब्रांच की टीमों ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड के साथ सभा स्थल की गहन जांच की।

सभा स्थल पर हर गेट पर मल्टी-लेयर चेकिंग हो रही है, जहां केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है, जबकि सादे लिबास में खुफिया विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

भभुआ की यह सभा बिहार चुनाव में एनडीए के लिए बड़ी रणनीतिक अहमियत रखती है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राज्य के पश्चिमी हिस्से में एनडीए के लिए माहौल बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश