30.8 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeबड़ी खबररीवा संभाग में स्कूलों में लग रहे आधार अपडेट कैंप, डाक विभाग...

रीवा संभाग में स्कूलों में लग रहे आधार अपडेट कैंप, डाक विभाग का सराहनीय कदम

Date:

रीवा संभाग में डाक विभाग ने इस वर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान एक अनोखा और सराहनीय नवाचार शुरू किया है। विभाग स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों और आम नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट और नए आधार बनवाने की सुविधा दे रहा है। यह पहल पिछले कई दिनों से लगातार विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चल रही है, जिससे लोगों को आधार केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है।

जानकारी के अनुसार इस नवाचार की पहल रीवा डाक संभाग के अधीक्षक आर.के. तिवारी द्वारा की गई है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर को चिरहुला कॉलोनी स्थित विंध्य अकादमी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय अस्थाई आधार केंद्र लगाया जा रहा है। इस केंद्र से विंध्य अकादमी के विद्यार्थियों के साथ-साथ वार्ड 43, 44, लोही, बदरांव, कनौजा, जोरी खोर और गड्डी रोड क्षेत्र के लोग भी आधार अपडेट और आवेदन का लाभ ले सकेंगे।

कैंप में सिर्फ आधार ही नहीं, बल्कि बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा जैसी सेवाओं का भी कार्य किया जाएगा। यह पूरा कार्य चिरहुला उपडाकघर के कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। कैंप आयोजन में विंध्य अकादमी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य हेमलता सिंह का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश