मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी सुश्री मीणा को बधाई
इंदौर, 25 जनवरी 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25 से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री मीणा को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024-25 से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नेहा मीणा को स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए वर्ष 2024-25 के लिए बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुश्री मीणा ने झाबुआ जिले में भगोरिया उत्सव की पारंपरिक परिधान पहने शुभंकर युगल ‘चुनावी काका – चुनावी काकी’ का उपयोग कर स्वीप अभियान चलाया। इससे मतदाता जागरूकता को बढ़ावा मिला। दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा झाबुआ कलेक्टर सुश्री नेहा मीना को सम्मान प्रदान करना मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कलेक्टर सुश्री मीना ने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए अनुकरणीय नवाचार किए हैं , जो लोकतंत्र के सतत् विकास और उसकी समृद्धि के प्रयासों को एक नई दिशा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित देश के सभी प्रतिभागी भी उनके उत्कृष्ट योगदान और सम्मान के लिए बधाई के पात्र हैं।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्वीप गतिविधियों के लिये झाबुआ कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा को किया सम्मानित
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an accountPrivacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.














