21.7 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
Homeमध्यप्रदेशमहिला संग बंद कमरे में मिला एसडीएम का रीडर, पति ने रंगे...

महिला संग बंद कमरे में मिला एसडीएम का रीडर, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा

Date:

श्योपुर के विजयपुर की घटना, पुलिस ने झाड़ा पल्ला

श्योपुर। जिले में एसडीएम का रीडर एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। जब महिला के पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह आवाक रह गया। इसके बाद पति गुस्से में लाल होकर हंगामा करने लगा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। उसने पुलिस को फोन किया। दरअसल, पूरा मामला जिले के विजयपुर का है। यहां एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर का एक महिला के साथ अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला विजयपुर कस्बे की पुरानी जनपद कॉलोनी में अपने पति के साथ किराए के कमरे में रहती है। बीते दिन उसका पति किसी काम से बाहर गया था। तभी रात को करीब 9 बजे विजयपुर एसडीएम के रीडर जितेंद्र यादव अपने सरकारी आवास से निकलकर महिला के कमरे पर पहुंच गए। इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बाद में डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया।

भीड़ ने की रीडर की पिटाई

कमरे से निकलते समय लोगों की भीड़ ने रीडर पर हाथ साफ भी कर लिया लेकिन, थाने पहुंचने के बाद रीडर के रसूख और महिला की रजामंदी की वजह से रीडर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। रीडर लंबी छुट्टी लेकर बाहर चले गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विजयपुर एसडीएम इसे व्यक्तिगत मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश