34.3 C
Indore
Wednesday, October 14, 2026
Homeबड़ी खबररातभर से पुलिस हेडक्वॉर्टर के बाहर डॉक्टर्स ने दिया धरना, विरोध में...

रातभर से पुलिस हेडक्वॉर्टर के बाहर डॉक्टर्स ने दिया धरना, विरोध में बैरिकेड पर रीढ़ की हड्‌डी-गुलाब लगाए

Date:

कोलकाता रेप-मर्डर केस: पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग


कोलकाता। कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने आज सुबह पुलिस हेडक्वॉर्टर्स के बाहर धरना दिया। जूनियर डॉक्टर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने कल पुलिस हेडक्वॉर्टर लालबाजार तक रैली निकाल रहे थे। इसमें आम लोग भी शामिल थे। पुलिस ने उन्हें हेडक्वॉर्टर से आधा किमी पहले बीबी गांगुली स्ट्रीट पर ही बैरिकेडिंग करके रोक दिया गया था। रात भर पुलिस की टुकड़ी बैरिकेड के दूसरी तरफ पहरे पर रही। बैरिकेड को जंजीरों से बांधकर और पैडलॉक लगाकर रेलिंग लगाई गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने बैरिकेड पर रीढ़ की हड्डी और लाल गुलाब लगा दिए। उनका कहना था इससे पुलिस काे जनता के लिए उसका फर्ज याद दिलाने की कोशिश की गई है।

पुलिस ने लगाया बैरिकेड, डॉक्टर्स ने कहा- पुलिस हमसे डरी
डॉक्टरों ने कल दोपहर करीब 2 बजे लालबाजार की तरफ मार्च शुरू किया था। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर गोयल की तस्वीरें थीं और उनके इस्तीफे की मांग की गई थी। बीबी गांगुली स्ट्रीट पर रोके जाने के बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर का पुतला भी जलाया। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने रेप-मर्डर केस की जांच में शुरू से ही लापरवाही की है। धरने पर बैठे एक डॉक्टर ने कहा- हम यहां धरने पर नहीं बैठने वाले थे। हमें नहीं पता था कि कोलकाता पुलिस इतनी डरी हुई है कि हमें रोकने के लिए 9 फीट ऊंचा बैरिकेड लगा देगी। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमें लालबाजार पहुंचने और कमिश्नर से मिलने की परमिशन नहीं दी जाती। हम तब तक यहीं बैठे रहेंगे।

भाजपा सांसद पहुंचे तो लगाए गो बैक के नारे
भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए विरोध स्थल पर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखकर हंगामा कर दिया, साथ ही गो बैक के नारे लगाए। इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि उन लोगों ने मुझे गलत समझा है, मैं यहां आम नागरिक के रूप में उनका साथ देने के लिए आया हूं। मैं उनके खिलाफ नहीं हूं।
गंगोपाध्याय ने पुलिस कमिश्नर से भी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने की अपील की। उन्होंने कहा- कमिश्नर क्यों नहीं आ रहे। वे डॉक्टर हैं, गुंडे नहीं हैं। डॉक्टरों को इतने लंबे समय तक इंतजार क्यों करवाया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश