30.8 C
Indore
Saturday, July 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात

Date:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज मैंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से नई दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. साथ ही केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी नई दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.

इससे पहले दिन में CM मोहन यादव ने नई दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन में चार दिवसीय ‘मध्य प्रदेश उत्सव’ का उद्घाटन किया और इस अवसर पर एक प्रदर्शनी में भाग लिया था. बता दें कि 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक आयोजित ‘मध्य प्रदेश उत्सव’ में राज्य की समृद्ध कला, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसे लेकर मुख्यमंत्री जानकारी दी है कि आज मैंने दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में ‘मध्य प्रदेश उत्सव’ का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया.

उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश की कला, संस्कृति, खान-पान और पुरातत्व को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी में लोकरंगों की झलक देखकर मुझे प्रसन्नता हुई. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश कला, संस्कृति, खान-पान, जीवनशैली, पर्यटन, ऐतिहासिक विरासत और पुरातत्व के मामले में समृद्ध है. राज्य के इन सभी पहलुओं को देश की राजधानी में पेश करने के लिए इस चार दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया है.

मध्य प्रदेश पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय निदेशालय द्वारा आयोजित ‘मध्य प्रदेश की विरासत’ प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि निदेशालय पुराने, नष्ट हो चुके मंदिरों और तीर्थस्थलों को पुनर्स्थापित करने का चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहा है. इस प्रदर्शनी के माध्यम से गोंड कलाकारों की चित्रकला को सम्मान देने और भीमबेटका के दस हजार साल पुराने शैलचित्रों को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि महोत्सव में आने वाले आगंतुक श्री अन्ना (बाजरा) से बने व्यंजनों का आनंद लेंगे.

Related Posts

spot_img
Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, रेड अलर्ट...

0

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई […]

मध्य प्रदेश