29.2 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
Homeमध्यप्रदेशछतरपुर बस लूट के आरोपी पकड़ाए, बाइक की किस्त और कर्ज चुकाने...

छतरपुर बस लूट के आरोपी पकड़ाए, बाइक की किस्त और कर्ज चुकाने की वारदात

Date:

बस लुटेरों ने छोटे बच्चों से भी छीने 50 रुपए, तीन घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर। छतरपुर जिले में कल हुई बस लूट की वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बढ़ते कर्ज और बाइक की ईएमआई को जल्दी चुकाने के लिए जिले के दो ग्रामीणों ने बस को लूट की घटना को अंजाम दिया। दरअसल, घटना राजनगर थाना क्षेत्र के कूटनी डैम के पास सुबह करीब 7:15 बजे हुई। जब 20 यात्रियों को लेकर बस लवकुश नगर से सतना जा रही थी। यात्रियों से भरी इसी बस में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

ये है पूरा घटनाक्रम

दरअसल, आरोपियों ने ईएमआई पर एक बाइक खरीदी थी। वहीं, दूसरी बाइक लोन देने वालों के पास गिरवी रखी हुई थी। इन बाइक की ईएमआई और ब्याज के पैसे चुकाने के लिए आरोपियों बस लूटने का प्लान बनाया। लूट की वारदात से पहले आरोपियों ने यात्री बनकर बस को हाथ दिखाकर रुकवाया। उनको देखकर ड्राइवर किशोरी कुशवाह ने बस रोक दी। बस में सवार होते ही एक व्यक्ति ने ड्राइवर पर बंदूक तान दी और हवा में तीन राउंड फायरिंग की, जिससे यात्री डर गए।

कंडक्टर ने दी पुलिस को जानकारी

कंडक्टर समीर अली सहित घबराए यात्रियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और चोरी की गई वस्तुओं और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का डिटेल दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने लुटेरों के हुलिए के बारे में बताया कि एक आरोपियों में से एक ने काली शर्ट और दूसरे ने ग्रे शर्ट पहनी हुई थी और उनके चेहरे गमछे से ढके हुए थे।

3 घंटे के अंदर पकड़ाए आरोपी

बस कंडक्टर से जानकारी मिलते ही डीआईजी ललित सहक्यवार, एसपी अगम जैन और सीएसपी डॉ. सलिल शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू की। महत्वपूर्ण सुरागों का उपयोग करते हुए अधिकारियों ने अपराध के तीन घंटे के भीतर लुटेरों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश