23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeराष्ट्रीयगाजीपुर पुलिस एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश जाहिद ढेर

गाजीपुर पुलिस एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश जाहिद ढेर

Date:

-आरपीएफ सिपाहियों की हत्या कर हुआ था फरार

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दो कांस्टेबलों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या में आरोपी मोहम्मद जाहिद एनकाउंटर में कल देर रात ढेर हो गया है। एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बदमाश को गोली लगी थी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद जाहिद शराब तस्करों की गैंग से जुड़ा हुआ है। नोएडा एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मुठभेड़ गाजीपुर के दिलदारनगर थाना इलाके में हुई। जाहिद ने बीते अगस्त महीने की 19-20 तारीख की रात में बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की हत्या की थी और फरार हो गया था, जिसके बाद उस पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश