Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे संकेतों का वर्णन मिलता है, जिन्हें व्यक्ति अगर अपने आसपास अनुभव करे, तो उन्हें बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ये संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आने वाले समय में जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। ऐसे संकेत यह बताते हैं कि व्यक्ति जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहा है, उसमें सफलता मिलने की संभावना बन रही है।
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर दिन की शुरुआत में मंदिर की घंटियों या शंखनाद की आवाज सुनाई दे तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा यदि घर में बिना किसी कारण अचानक अच्छी और मनमोहक खुशबू महसूस हो, तो इसे भी सकारात्मक ऊर्जा का संकेत समझा जाता है। माना जाता है कि ऐसे संकेत कार्यों में सफलता और मन की शांति लेकर आते हैं।
इन पक्षियों का दिखना माना जाता है खास
वास्तु शास्त्र में कुछ पक्षियों का दिखाई देना भी शुभ संकेतों में गिना गया है। अगर आपको अपने आसपास तोता या उल्लू नजर आता है, तो इसे सौभाग्य से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि ऐसे पक्षियों का दिखना धन लाभ, तरक्की या किसी अच्छी खबर के आने का संकेत हो सकता है।
अगर आपके घर या उसके आसपास किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है तो वास्तु के अनुसार इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह संकेत करता है कि घर में खुशियों का आगमन होने वाला है। साथ ही यह भी माना जाता है कि जीवन में आने वाली कोई बड़ी परेशानी अपने आप टल गई है।
घर से निकलते समय दिखने वाले शुभ संकेत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकलते समय रास्ते में गाय या बछड़ा दिख जाए, या गाय को दूध पीते हुए देख लें, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी तरह अगर घर से निकलते समय मंदिर में पूजा या आरती होती दिखाई दे तो यह कार्य में सफलता का संकेत माना जाता है।
ऐसे संकेत इस बात का इशारा होता है कि व्यक्ति जिस उद्देश्य से बाहर निकल रहा है, उसमें उसे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।




















