17.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका देगा पाक को AIM-120 AMRAAM, F-16 की ताकत बढ़ेगी, मिसाइल पाकिस्तान...

अमेरिका देगा पाक को AIM-120 AMRAAM, F-16 की ताकत बढ़ेगी, मिसाइल पाकिस्तान को मिलने से भारत में चिंता

Date:

AIM-120 AMRAAM एक आधुनिक हवा-से-हवा मिसाइल है। इसे फाइटर जेट से दागा जाता है। एक बार लॉन्च होने के बाद यह खुद लक्ष्य को ढूँढकर मार सकती है। इसलिए इसे “फायर-एंड-फॉरगेट” कहा जाता है। मिसाइल का आकार मध्यम है और वजन करीब 150-160 किलोग्राम होता है, इसलिए F-16 जैसे जेट पर आसानी से लगाई जा सकती है।

इसका मार्गदर्शन सिस्टम कई हिस्सों में काम करता है। शुरुआत में इनर्शियल नेविगेशन लक्ष्य तक ले जाती है। मिड-कर्स में जेट या ग्राउंड से डेटालिंक अपडेट मिलते हैं। अंत में मिसाइल का सक्रिय रडार अपना काम करता है और लक्ष्य को लॉक कर के हिट कर देता है। कई वेरिएंट बने हैं। पुराने A/B वेरिएंट से लेकर C और D तक के संस्करण हैं।

D वेरिएंट लंबी दूरी और बेहतरीन एंटी-जैम क्षमता देता है। पाकिस्तान को जो वेरिएंट दिया जा सकता है, उसे C-सीरीज का एक्सपोर्ट मॉडल माना जा रहा है। इसमें GPS गाइडेंस और बेहतर जैम-प्रूफ तकनीक रहती है। AMRAAM की रफ्तार बहुत तेज है और यह बीवीआर यानी विज़ुअल रेंज से बाहर भी दुश्मन को मार सकती है। वॉरहेड हाई-घातक टुकड़ों वाला होता है। एक बार लगते ही यह विमान को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है।

दुनिया भर की कई एयर-फोर्सेस इस मिसाइल का इस्तेमाल करती हैं। इसकी क्षमता और विश्वसनीयता के चलते यह फाइटर-वायु युद्ध में प्रमुख हथियार बन चुका है। अब अगर पाकिस्तान के F-16 पर यह मिसाइल लग जाएगी तो उसकी एयर-टू-एयर मारक क्षमता बढ़ जाएगी। यह भारत के एयर-डोमिनेंस के लिए एक चुनौती हो सकती है।

पाकिस्तान के पास ज्यादा प्रभावी बीवीआर मिसाइल होने से हवाई मुकाबले में दूरी और रणनीति का फर्क पड़ेगा। भारत को भी अपने उपकरण, रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और पायलट ट्रेनिंग पर और ध्यान देना होगा। संभव है कि वायुसेना को नए हथियार या अपडेटेड मिसाइलें, बेहतर एवीओनिक्स और क्लॉक्ड-डेटालिंक सिस्टम पर काम तेज करना पड़े।

AMRAAM जैसी मिसाइलें पाकिस्तान को मिलना एक रणनीतिक समीकरण को जन्म देता है। इसलिए भारत को अपने सैन्य योजना में समायोजन करना ज़रूरी है। भारत को अपनी सीमाओं और एयर बेस की सुरक्षा और भी कड़ा करनी होगी।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश