24.1 C
Indore
Thursday, February 5, 2026
Homeयूपी समाचारचाइनीज़ मांझे पर जीरो टॉलरेंस, बिक्री और इस्तेमाल पर कड़ा एक्शन, चाइनीज़...

चाइनीज़ मांझे पर जीरो टॉलरेंस, बिक्री और इस्तेमाल पर कड़ा एक्शन, चाइनीज़ मांझे से मौत को माना जाएगा हत्या

Date:

उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौतों को लेकर सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब ऐसे मामलों में सामान्य हादसा नहीं बल्कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लगातार सामने आ रहे हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में चाइनीज़ मांझा कैसे उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर इसकी बिक्री भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि चाइनीज़ मांझे से होने वाली मौतें गंभीर अपराध हैं। जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों को हत्या की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस खतरनाक मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाए और सुरक्षित विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

पुलिस प्रमुखों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अवैध मांझे की पूरी सप्लाई चेन की पहचान की जाए। बड़े स्तर पर छापेमारी कर इसके निर्माण से लेकर बिक्री तक जुड़े लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि 4 फरवरी को लखनऊ में चाइनीज़ मांझे से एक दर्दनाक हादसा हुआ था। बाइक से जा रहे एक एमआर के गले में अचानक चाइनीज़ मांझा फंस गया जिससे उनकी गर्दन कट गई। वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े और करीब दस मिनट तक तड़पते रहे। बाद में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सरकार का कहना है कि चाइनीज़ मांझा बेहद खतरनाक होता है और इससे आम लोगों की जान को गंभीर खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

spot_img
पीएम मोदी का भाषण

लोकसभा में नहीं हो पाया पीएम मोदी का भाषण, भाजपा ने...

0
बुधवार को लोकसभा में होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम भाषण टल गया। प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब...

मध्य प्रदेश