22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeअन्य राज्यSonipat Horror: महिला ने जलन में 4 बच्चों की ले ली जान,...

Sonipat Horror: महिला ने जलन में 4 बच्चों की ले ली जान, चौथी हत्या के बाद पकड़ी गई

Date:

Sonipat Horror: दिल्ली के पास हरियाणा के सोनीपत से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पूनम नाम की महिला ने चार साल में चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इन हत्याओं में उसका अपना बेटा भी शामिल है।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला सुंदर बच्चियों से जलन रखती थी और इसी वजह से वह उन्हें चुन चुन कर मारती रही। यह वारदातें लंबे समय तक परिवार की नजरों से छिपी रहीं क्योंकि शुरुआती घटनाओं को हादसा मान लिया गया था।

6 साल की विधि की हत्या के बाद खुला राज

पूनम की करतूत का पर्दाफाश तब हुआ जब उसने अपनी 6 साल की भतीजी विधि की हत्या कर दी। सोमवार को एक शादी समारोह के दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई। बाद में उसका शव पानी से भरे टब में मिला। शुरुआत में परिवार ने इसे भी हादसा माना, लेकिन जांच में पता चला कि यह सुनियोजित हत्या थी।

पुलिस के अनुसार, पूनम ने विधि को ऊपर छत पर बुलाया और स्टोररूम के पास रखे टब में डुबाकर मार दिया। इसके बाद वह दरवाजे को बाहर से बंद कर नीचे आ गई। जांच आगे बढ़ी तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने बताया कि पूनम ने विधि की हत्या की कोशिश चार साल पहले भी की थी। उसने दो साल की बच्ची पर उबलती चाय फेंकी थी। तब परिवार ने इसे हादसा समझकर नजरअंदाज कर दिया था।

इसके बाद 2023 में उसने 9 साल की भतीजी इश्किा को मार डाला। फिर 8 साल की जिया को निशाना बनाया क्योंकि वह ज्यादा सुंदर थी। सबसे दर्दनाक बात यह है कि पूनम ने अपने बेटे शुभम को भी मार दिया। पुलिस का मानना है कि पहली हत्या के बाद परिवार में शक होने लगा था और पूनम अपने ऊपर से शक हटाने के लिए खुद को पीड़ित दिखाना चाहती थी। इसलिए उसने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया।

पानीपत की रहने वाली है पूनम

पूनम पानीपत के सिवाह गांव की रहने वाली है और शादी के बाद सोनीपत के भावर गांव में रहती है। उसके पति नवीन और विधि के पिता संदीप चचेरे भाई हैं। हत्या के ताजा मामले में जब पुलिस ने पूछताछ की तो पूनम टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश