23.7 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशसतना में पुलिस की दबंगई कैमरे में कैद, वायरल वीडियो से मचा...

सतना में पुलिस की दबंगई कैमरे में कैद, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Date:

मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कोटर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी नरेश सिंह बघेल अकौना पंचायत के सरपंच पति अनुराग सिंह को खुलेआम धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी यह कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री से भी शिकायत कर लो, जांच तो हम ही करेंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

यह पूरा मामला अकौना पंचायत से जुड़ा है। यहां की महिला सरपंच श्रद्धा सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। सरपंच का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद अब उन्हें और उनके परिवार को डराया जा रहा है ताकि वे अपनी शिकायत वापस ले लें। उन्होंने पुलिसकर्मी पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मानसिक दबाव बनाकर परिवार को डरा रहे

श्रद्धा सिंह का कहना है कि नरेश सिंह बघेल ने कथित तौर पर 25 लोगों को जेल जाने से बचाने का दावा किया था। इसके बाद से ही उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा विवेचना के नाम पर रात के समय उनके घर दबिश दी जाती है।

महिला सरपंच ने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई से एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनके कर्तव्यों का निर्वहन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर मानसिक प्रताड़ना बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच उप निरीक्षक केदार प्रसाद वर्मा को सौंपी गई है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों और वीडियो की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश