पद्म पुरस्कार 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, इस साल पद्म सम्मान पाने वाले नामों की एक प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। हालांकि, सरकार की ओर से पूरी और आधिकारिक सूची शाम को जारी की जाएगी। फिलहाल जिन नामों की चर्चा हो रही है, वे अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती सूची में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण से जुड़े कई नाम शामिल हैं। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गौड़ा, बृजलाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवान दास रायकवार, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के. पाजनिवेल जैसे नामों पर विचार किया गया है।
पद्म श्री 2026 को लेकर जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है, उनमें तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या ढिंडा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज और जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट शामिल बताए जा रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि यह सूची अंतिम नहीं है। सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा के बाद ही यह साफ होगा कि किन-किन लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
यहां देखें पद्म पुरस्कार 2026 की शुरुआती सूची में शामिल नाम
अंके गौड़ा
आर्मिडा फर्नांडिस
भगवान दास रायकवार
भिकल्या लाडक्या ढिंडा
बृजलाल भट्ट
बुधरी ताती
चरण हेम्ब्रम
चिरंजी लाल यादव
धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या
गफरुद्दीन मेवाती जोगी
हैली वार
इंदरजीत सिंह सिद्धू
के. पाजनिवेल
कैलाश चंद्र पंत
खेम राज सुंद्रियाल
कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी
कुमारस्वामी थंगराज
महेंद्र कुमार मिश्रा
मीर हाजीभाई कासंभाई
मोहन नगर
नरेश चंद्र देव वर्मा
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
नूरुद्दीन अहमद
ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन
पद्मा गुरमेट
पोखिला लेकथेपी
पुन्नियामूर्ति नटेसन
आर. कृष्णन
रघुपत सिंह
रघुवीर तुकाराम खेड़कर
राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर
रामा रेड्डी मामिडी
रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
एस. जी. सुशीला अम्मा
सांग्युसांग एस. पोंगेनर
शफी शौक
श्रीरंग देवबा लाड
श्याम सुंदर
सिमांचल पात्रो
सुरेश हनगावड़ी
तगा राम भील
तेची गुबिन
तिरुवारूर भक्तवत्सलम
विश्व बंधु
युमनाम जात्रा सिंह
पद्म पुरस्कार क्या होता है?
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इनकी शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
पद्म पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए जाति, लिंग, पद या पेशे के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक इन सम्मानों के पात्र नहीं होते।


















