16.1 C
Indore
Friday, January 16, 2026
Homeबड़ी खबरमध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रहार, भोपाल में टूटा 84...

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रहार, भोपाल में टूटा 84 साल पुराना रिकॉर्ड, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट

Date:

मध्य प्रदेश में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर और कई जिलों में रात का तापमान तेज़ी से गिरा है। भोपाल में नवंबर का 84 साल पुराना न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अनेक जगहों पर येलो अलर्ट लागू किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर के कई इलाकों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में शीतलहर के येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में मंगलवार को तीव्र शीतलहर की चेतावनी दी गई है। वहीं धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल में भी शीतलहर का असर बढ़ने का अनुमान है।

सर्दी बढ़ने के साथ स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। इंदौर में कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से लगेंगी। भोपाल में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। ग्वालियर, देवास, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सागर, शहडोल, शिवपुरी और खंडवा में भी स्कूलों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि भोपाल में रविवार-सोमवार की रात तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो 1941 के 6.1 डिग्री के रिकॉर्ड को तोड़ता है। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड तेजी से बढ़ी है। 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में निम्न दबाव बनने की संभावना है, जिससे मौसम में आगे और बदलाव हो सकते हैं।

राजगढ़ इस समय सबसे ठंडा जिला रहा जहां तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी में 6.4, उमरिया 7.6, नौगांव 7.8 और बैतूल में 8.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 7.7, ग्वालियर 10.5, उज्जैन 11 और जबलपुर में 9 डिग्री पारा दर्ज हुआ।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश