13.1 C
Indore
Thursday, February 5, 2026
Homeबड़ी खबरराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की...

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, संत समाज में चिंता, सांस की दिक्कत के बाद लखनऊ रेफर

Date:

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रख्यात संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत हुई। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल लखनऊ रेफर करने की सलाह दी।

मणिराम दास छावनी स्थित उनके आवास पर डॉक्टरों की टीम पहुंची। प्राथमिक जांच में सांस संबंधी परेशानी सामने आई। बताया जा रहा है कि बढ़ती ठंड और गलन के कारण उनकी तकलीफ बढ़ी। उम्र और पहले से चली आ रही बीमारियों को देखते हुए देर किए बिना उन्हें लखनऊ ले जाने का फैसला लिया गया।

महंत नृत्य गोपाल दास को एम्बुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया जा रहा है। वहां मेदांता अस्पताल में इलाज की पूरी तैयारी कर ली गई है। क्रिटिकल केयर विभाग की विशेषज्ञ टीम को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही अयोध्या के संत समाज और देश-विदेश में मौजूद उनके अनुयायियों में चिंता फैल गई। हनुमानगढ़ी सहित कई मठों के संतों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग भी लगातार स्वास्थ्य अपडेट ले रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब उन्हें मेदांता लाया जा रहा हो। बीते कुछ समय से महंत नृत्य गोपाल दास स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। रूटीन जांच और इलाज के लिए वह पहले भी लखनऊ आते रहे हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर अक्सर संवेदनशील स्थिति बनी रहती है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश