21.7 C
Indore
Thursday, October 22, 2026
Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में फिर सामने आया धोखाधड़ी का मामला: पत्नी का आधार दिखाकर...

उज्जैन में फिर सामने आया धोखाधड़ी का मामला: पत्नी का आधार दिखाकर हिंदू युवती के साथ लिया होटल का कमरा

Date:

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर महाकाल दर्शन के बहाने हिंदू युवती को लेकर मुस्लिम युवक द्वारा धोखाधड़ी से होटल में कमरा लेने का मामला सामने आया है। आगर निवासी मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी का आधार कार्ड दिखाकर होटल में कमरा लिया था जहां वह एक शादीशुदा हिंदू युवती के साथ था।

यह मामला उज्जैन के गधा पुलिया स्थित हकीमी होटल का है जहां होटल संचालक अली अजगर को युवती का चेहरा देखकर शंका हुई। उन्होंने हिंदू जागरण मंच को इसकी सूचना दी। संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ होटल पहुंचे और पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक ने धोखाधड़ी से कमरा लिया था।

जानकारी के अनुसार आगर निवासी 30 वर्षीय शाकिर हुसैन मंसूरी ने अपनी पत्नी रियाना मंसूरी का आधार कार्ड दिखाकर होटल का कमरा नंबर 153 लिया था। शाकिर का बड़ौद चौराहे पर लाइफलाइन नाम से मेडिकल स्टोर है और वह आगर के महाकाल अस्पताल में काम करता था जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई थी।

हिंदू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि युवती ने अपने परिवार को महाकाल दर्शन का बहाना बनाकर उज्जैन आने की बात कही थी। पहले उन्हें किसी अन्य होटल में कमरा नहीं मिला था जिसके बाद वे हकीमी होटल पहुंचे।

पुलिस ने शाकिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवती को जल्द ही उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस मामले में और जांच जारी है।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश