19.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
HomeDharmaजेब से पैसा गिरने का क्या होता है संकेत, पैसा गिरने पर...

जेब से पैसा गिरने का क्या होता है संकेत, पैसा गिरने पर क्या करें?

Date:

जब भी लोग कहीं बाहर घूमने जाते हैं या फिर किसी काम से बाहर जाते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि अचानक जेब से पैसा गिर जाता है। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और मन में कई प्रकार के बुरे ख्यालात आने लगते हैं। जेब से पैसा गिरना किसी भी प्रकार से अशुभ नहीं होता है।

यदि आपके जेब से पैसे गिर गए हैं तो उसे तुरंत ही उठा लेना चाहिए। भले ही रकम छोटी हो या बड़ी पैसा यदि जेब से गिर गया है तो उसे तुरंत उठा लें। पैसे को नहीं उठाना मां लक्ष्मी का अपमान होता है। यदि जेब से बार-बार पैसा गिर जा रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

जेब से पैसा गिरना शुभ या अशुभ

जेब से पैसा गिरना शुभ होता है। सुकून शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि यदि आपके जेब से पैसा गिर गया है तो उसे उठाकर अपने घर के तिजोरी में रख लें या फिर आप अपने पर्स में रख लें। यह पैसा आपके जीवन में बरकत दिलाएगा।

पैसा गिरना इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, वह जल्द ही समाप्त होने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर होने वाली है। इसलिए यदि जेब से बार-बार पैसे गिर जाते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह घटना शुभ होती है। आपका कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलने वाला है।

इस प्रकार की घटना इस बात का संकेत होता है कि आपके व्यापार में आपको उचित सफलता मिलने वाली है। जिस काम को आप करने वाले हैं या फिर जिस किसी काम से आप बाहर जा रहे हैं, वह सफल होने वाला है। इसलिए जेब से पैसे गिरने पर किसी भी प्रकार की अशुभ घटना का विचार अपने मन में ना रखें।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश