18.1 C
Indore
Sunday, March 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरइंदौर में मस्जिद की अवैध दीवार पर बुलडोजर एक्शन, विरोध के बाद...

इंदौर में मस्जिद की अवैध दीवार पर बुलडोजर एक्शन, विरोध के बाद SDM ने दी 7 दिन की मोहलत

Date:

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार सुबह प्रशासन ने सीआरपी लाइन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तड़के 6 बजे ही दो पोकलैंड मशीनें, चार डंपर और एक दर्जन से अधिक पुलिस वाहनों के साथ राजस्व और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और कोर्ट के आदेश के तहत शुरू हुई इस कार्रवाई में बुलडोजर ने मस्जिद की अवैध बाउंड्री वॉल और परिसर के अंदर बने विशाल टीन शेड को जमींदोज कर दिया।

पहले दो घंटों में प्रशासन ने बाहरी अतिक्रमण पूरी तरह साफ कर दिया। लेकिन जैसे ही बुलडोजर मस्जिद के मुख्य ढांचे के पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ा तो वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। माहौल तनावपूर्ण होते देख एसडीएम घनश्याम धनगर ने तत्काल कार्रवाई रोकने का आदेश दिया और अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए सात दिन की मोहलत दे दी।

एसडीएम ने कड़े शब्दों में अवैध निर्माण हटाने को कहा

एसडीएम ने मोहलत देते हुए साफ और कड़े शब्दों में कहा कि यह सात दिन केवल अवैध निर्माण को खुद हटाने और सामान खाली करने के लिए दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिन बाद अगर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो प्रशासन दोबारा लौटेगा और पूरी संरचना बलपूर्वक ढहा दी जाएगी।

राजस्व रिकॉर्ड और सैटेलाइट इमेज के आधार पर यह भूमि पूरी तरह शासकीय नजूल घोषित की जा चुकी है। प्रशासन की इस कार्रवाई ने इलाके के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि कोई नई अनहोनी न हो।

प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन को किसी भी कीमत पर कब्जे में नहीं रहने दिया जाएगा। चाहे कब्जा किसी का भी हो।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश