19.1 C
Indore
Monday, March 2, 2026
Homeबिजनसइंडिगो यात्रियों को देगी 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर, डीजीसीए ने सीईओ...

इंडिगो यात्रियों को देगी 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर, डीजीसीए ने सीईओ को बुलाकर मांगी रिपोर्ट

Date:

इंडिगो एयरलाइन्स ने 3 से 5 दिसंबर के दौरान गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है। यह कदम उन हजारों यात्रियों के लिए राहत भरा है जो पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट रद्द होने के कारण परेशान थे। कंपनी ने कहा है कि यह वाउचर अगले 12 महीनों में किसी भी इंडिगो यात्रा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह मुआवजा उस मुआवजे से अलग है जो सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को दिया जा रहा है। उस मुआवजे की राशि 5,000 से 10,000 रुपये के बीच थी। इंडिगो ने स्पष्ट किया कि ट्रैवल वाउचर उन यात्रियों को मिलेगा जो बुरी तरह प्रभावित हुए थे, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस श्रेणी में कौन से यात्री आएंगे।

इंडिगो के सीईओ से मांगी गई रिपोर्ट

बता दें कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने सामने पेश होने का आदेश दिया था। डीजीसीए ने एयरलाइन से हाल की परिचालन संबंधी रुकावटों पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। एयरलाइन पर निगरानी बनाए रखने के दौरान यह कार्रवाई की गई है।

इंडिगो ने गुरुवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट से 60 फ्लाइटें रद्द की थी। इसमें 32 आगमन और 28 प्रस्थान फ्लाइटें शामिल थी। हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि वह आज 1,950 से अधिक फ्लाइटें संचालित करेगी। एयरलाइन के चेयरमैन विक्रम मेहता ने बुधवार को माफी मांगते हुए कहा कि यह संकट आंतरिक और बाहरी अप्रत्याशित घटनाओं के संयोजन के कारण पैदा हुआ है।

Related Posts

spot_img

मध्य प्रदेश