22.5 C
Indore
Wednesday, October 21, 2026
Homeबड़ी खबरपाक के झूठे दावे बेनकाब, ऑपरेशन सिंदूर रोकने को अमेरिका से 60...

पाक के झूठे दावे बेनकाब, ऑपरेशन सिंदूर रोकने को अमेरिका से 60 बार लगाई थी गुहार

Date:

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बुरी तरह हिला दिया था। अब अमेरिकी सरकार की ओर से सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से बड़ा खुलासा हुआ है कि इस सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका से करीब 60 बार युद्ध रुकवाने की गुहार लगाई थी। इसके लिए इस्लामाबाद ने आक्रामक लॉबिंग की और लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए।

अमेरिकी फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत सामने आए दस्तावेजों के मुताबिक, पाकिस्तान को डर था कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ अस्थायी रूप से रोका गया है और भारतीय हमले दोबारा शुरू हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान लगातार अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के संपर्क में था और हालात को संभालने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट कर रहा था।

इन दस्तावेजों में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान न सिर्फ सैन्य अभियान रोकने की अपील कर रहा था, बल्कि अमेरिका से हथियार और आर्थिक मदद की मांग भी कर रहा था। पाकिस्तान की कोशिश थी कि किसी तरह भारत के सैन्य दबाव को अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप के जरिए रोका जाए। इस पूरी कवायद में पाकिस्तानी अधिकारियों ने वॉशिंगटन में बड़े स्तर पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की।

पाकिस्तान की खुली पोल

FARA दस्तावेजों ने पाकिस्तान के उस दावे की भी पोल खोल दी है, जिसमें कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने सीजफायर की मांग की थी। अमेरिकी रिकॉर्ड के अनुसार, सीजफायर का अनुरोध पाकिस्तानी सैन्य कमांडरों की ओर से आया था। भारतीय हमलों से हुए नुकसान का अंदाजा लगने के बाद पाकिस्तान और अधिक सैन्य कार्रवाई झेलने की स्थिति में नहीं था।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर भारत का एक बड़ा सैन्य अभियान था, जिसे 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया था। इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी।

इसके बाद भारत ने 7 मई को कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। 10 मई को सीजफायर से पहले दोनों देशों के बीच कुछ समय तक तनावपूर्ण हालात बने रहे।

Related Posts

spot_img
Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात

Shivraj Singh Chouhan: आदिवासी परिवारों के घर टूटने पर शिवराज नाराज,...

0
कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घरों और फसलों पर कार्रवाई से नाराज शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव से बात की और स्थायी आवास मिलने तक रहने-खाने का इंतजाम कराने का भरोसा दिया।

मध्य प्रदेश